श्रीगंगानगर & सिख पंथ के दशम पिता श्री गुरुगोविंदसिंह साहिब के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा सिंहसभा से सोमवार सुबह 10.30 बजे नगर कीर्तन निकाला जाएगा। प्रधान अमरसिंह ने बताया कि नगर कीर्तन मुख्य मार्गों से होते हुए शाम को वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, फौजी बैंड व गतका पार्टी अपनी कला के जौहर दिखाएंगे। स्थानीय गुरुद्वारों के रागी जत्थे भी कीर्तन में शामिल होंगे। गुरुद्वारा साहिब में रविवार को शुरू हुए अखंड पाठ का भोग मंगलवार को पड़ेगा। पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब को बिजली की लडिय़ों से सजाया गया है।
0 comments:
إرسال تعليق